Publish Date: | Mon, 04 Oct 2021 04:05 PM (IST)
Chhattisgarh BJP Political News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने लखीमपुर खीरी की घटनाक्रम पर चर्चा करने के दौरान इस घटना को दुःखद बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के निर्देश देने के साथ मुआवजे दिए गए हैं। डाक्टर रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस घटना पर राजनीति हो रही रही है। अब छत्तीसगढ़ के सीएम खुद लखीमपुर खीरी जा रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में ही बस्तर के सिलगेर में जो घटना हुई उसमें सीएम भूपेश, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा आदि कांग्रेस पार्टी के लोग नहीं गए। छत्तीसगढ़ में डबल स्टेंडर्ड चल रहा है। डाक्टर रमन सिंह ने रायपुर में एक पत्रवार्ता के दौरान यह बातें कहीं।
रमन सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि सरकार केवल 50-50 में लगी है। इनसे सरकार नहीं संभल रही है। कवर्धा में लाठीचार्ज करना पड़ा, अलग अलग क्षेत्रों में घटनाएं हो रहीं हैं। यहां अब सरकार नाम की चीज नहीं रह गई है। उन्होंने सीएम बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए आगे कहा कि हमने जांच दल बनाया था, सरकार चलाने की जवाब दारी उनकी है, गृहमंत्री और सीएम को पहले जाना था। वोट की राजनीति नजर आ रही है।
डाक्टर रमन सिंह ने कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे पर कहा पर भी अपनी बात रखी और कहा कि राहुल और सोनिया के ऊपर दबाव बनाने विधायक गए हैं। केंद्रीय नेतृत्व को कांग्रेसी चुनौती दे रहे हैं। ये जाते एक साथ हैं और आते एक साथ हैं। राजघाट में भी एक साथ शामिल हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ पंजाब नहीं है यही दिखाना चाह रहे हैं।
Posted By: Kadir Khan

