Publish Date: | Thu, 30 Sep 2021 03:31 PM (IST)
Gwalior Political News: जाेगेंद्र सेन, ग्वालियर नईदुनिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 20 वीं पुण्यतिथि पर शहर में गुरुवार काे कई कार्यक्रमाें का आयाेजन किया गया। कटोराताल पर सिंधिया के समाधि स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी व पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के साथ भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहरभर में फल व भोजन वितरण के अलावा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। माधव प्रौधोगिकी एवं विज्ञान संस्थान में भजनों के साथ सिंधिया काे श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का 20 साल पूर्व आज ही के दिन विमान हादसे में निधन हो गया था। माधव राव सिंधिया ने शहर व अंचल के विकास में बड़ा योगदान रहा है। छत्री में स्थित समाधि स्थल पर सुबह बाल खांडे, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, केसी सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह परमार चच्चू, सुरेंद्र शर्मा सरपंच, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, सहित काफी संख्या मं लोगों ने पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके अलावा अचलेश्वर मंदिर, जेएएच व जिला चिकित्सालय में फलों का वितरण किया। महाराज बाड़े पर नवीन परांडे ने गरीबों को भोजन कराया। सुरेश पहलवान ने भी भोजन वितरण का कार्यक्रम आयाेजित किया।
भजन संध्या शाम कोः माधवराव सिंंधिया के कटाेराताल स्थित समाधि स्थल पर भजन गायक राजेंद्र पारिख, अशोक मोहिते व पारूल बांदिल भजन प्रस्तुत करेंगें। इसके अलावा शाम को ज्योति यात्रा सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कीः महल गेट पर स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर भी काफी संख्या में लोग पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर सिंधिया द्वारा शहर विकास के लिए कराए गए कार्याें काे याद किया।
Posted By: vikash.pandey

