Publish Date: | Sun, 03 Oct 2021 08:44 PM (IST)
आष्टा। दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की 13 वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में आष्टा ग्रुप को बेस्ट सामाजिक गतिविधि का पुरस्कार सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सुनीता नाहर ने आष्टा ग्रुप की अध्यक्ष डॉ. दीपा अभिषेक सुराणा को प्रदान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सुनीता नाहर ने आष्टा सोशल ग्रुप की जब जानकारी प्राप्त की तो उन्होंने बताया गया कि ग्रुप द्वारा अपने दो वर्षीय कार्यकाल में कोरोना के बावजूद अपनी सक्रियता को बनाए रखते हुए विभिन्ना आयोजन किए। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि इतनी अधिक सामाजिक गतिविधियों को संचालित कर आपने अन्य ग्रुपों को प्रेरणा लेने का कार्य किया है। इस अवसर पर फेडरेशन के सचिव आष्टा निवासी सतीश सिंघवी, आष्टा ग्रुप के राहुल महिमा सुराणा भी उपस्थित थे। आष्टा ग्रुप द्वारा अपने दो वर्षीय कार्यकाल में कोरोना के बावजूद अपनी सक्रियता को बनाए रखते हुए विभिन्ना आयोजन किए गए। 1 जनवरी को चरण स्पर्श कार्यक्रम जिसमें ग्रुप के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से अपने माता-पिता के चरण वंदन व पाद प्रक्षालन किया गया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्लम एरिए की महिलाओं व बालिकाओं को मासिक धर्म पर जागरुकता देने के लिए शिविर का आयोजन किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग केम्प का आयोजन किया गया। कोरोना काल में जरूरतमंद परिवारों को निश्शुल्क खाद्यान्ना सामग्री का वितरण किया गया। फेडरेशन की स्थापना दिवस पर फल-सब्जी विक्रेताओं को हैंड दस्ताने व मास्क का वितरण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। कोरोना काल मे पर्युषण पर्व में वर्चुअल भाषण प्रतियोगिता व व्हाट्सएप तम्बोला का आयोजन किया गया। दीक्षा महोत्सव में बुलेट रैली का आयोजन व सांस्कृतिक आयोजन में महत्वपूर्ण प्रस्तुति दी गई। इन सभी गतिविधि को दृष्टिगत रखते हुए फेडरेशन द्वारा आष्टा ग्रुप को यह सम्मान प्रदान किया गया। अखिल भारतीय सोशल फेडरेशन के तहत लगभग 150 ग्रुप्स कार्य करते हैं। हस्तिनापुर की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देश-प्रदेश के लगभग 2000 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. कुमार विश्वास ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। आष्टा सोशल ग्रुप की इस उपलब्धि पर श्री संघ अध्यक्ष पारसमल सिंघवी, सोश्यल के संरक्षक पवन सुराणा, नगीन चंद जैन एडवोकेट, नगीन सिंगी, लोकेंद्र बनवट, निर्मल रांका आदि ने बधाई दी।
Posted By: Nai Dunia News Network

