हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ET NOW स्वदेश’ लॉन्च 
मुंबई : देश के प्रमुख मीडिया ग्रुप टाइम्स नेटवर्क ने आज (04 अक्टूबर) ने ‘ET NOW स्वदेश’ नाम से हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल लॉन्च किया। टाइम्स नेटवर्क के MD और CEO एम के आनंद ने चैनल का शुभारंभ किया। आप इस नए बिजनेस चैनल पर कारोबार और फाइनेंस से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को एक अलग अंदाज में देख सकते हैं। टाइम्स नेटवर्क के अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW को आप पहले से ही देखते आ रहे हैं। इससे पहले टाइम्स नेटवर्क ने हाल ही में एक अगस्त को अपना पहला हिंदी न्यूज चैनल TIMES NOW नवभारत की शुरुआत की थी। शेयर बाजार से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
बिजनेस के ये दिग्गज आपको बताएंगे कारोबार और आपके फाइनेंस से जुड़ी हर छोटी से बड़ी खबरें।
आप ‘ET NOW स्वदेश’ यहां देख सकते हैं : Airtel-332 | TSky-594 | Den-357 | GTPL-257 | Hathway-243 | Indigtal-378 | Siti-401
टाइम्स नेटवर्क देश के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप द टाइम्स ग्रुप का हिस्सा है। टाइम्स नेटवर्क दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में है। भारत का प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW आप पहले से ही देख रहे होंगे। TIMES NOW भारत का नंबर 1 अंग्रेजी न्यूज चैनल है।